Fuel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार का पेट्रोल- डीजल पर नहीं हुआ असर, जानें क्या है कारण

Fuel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार का पेट्रोल- डीजल पर नहीं हुआ असर, जानें क्या है कारण

Manmohan Prajapati
Update: 2020-04-23 02:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस का प्रभाव दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है यहां तक कि कच्चा तेल बाजार भी अछूता नहीं रहा है। आपको बता दें कि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिलता है। हालांकि भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार 42 दिनों से स्थिर बने हुए हैं। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज (गुरुवार, 23 अप्रैल) को भी पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे। इसका एक कारण पेट्रोल- डीजल की मांग में भारी कमी का आना है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

फेसबुक ने जियो में क्यो किया 43,574 करोड़ रुपए का निवेश?

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

69.59 रुपए प्रति लीटर

62.29 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

72.28 रुपए प्रति लीटर

65.71 रुपए प्रति लीटर 

मारुति सुजुकी के मनेसर प्लांट को चलाने की अनुमति, एक शिफ्ट में होगा काम

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News