Share market: सेंसेक्स 469 अंक लुढ़का, निफ्टी 8993 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 469 अंक लुढ़का, निफ्टी 8993 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-13 04:10 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 469.60 अंक या 1.51% की गिरावट के साथ 30690.02 पर और निफ्टी 118.05 अंक या 1.30% नीचे गिरकर 8993.85 पर बंद हुआ था। लगभग 1194 शेयरों में तेजी, 1171 शेयरों में गिरावट आई है, और 201 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

बजाज फाइनेंस, ज़ी एंटरटेनमेंट, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन कंपनी में गिरावट रही। जबकि एलएंडटी, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स और इंडसंड बैंक में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो, बैंक, एनर्जी, आईटी और एफएमसीजी में गिरावट रही। वहीं रियल्टी इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, मेटल, फार्मा और इंफ्रा सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

Tags:    

Similar News