Share market: सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,075 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,075 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-31 03:36 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद
  • सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर और निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद हुआ। लगभग 1221 शेयरों में तेजी, 1407 शेयरों में गिरावट आई और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि सिप्ला, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एसबीआई और यूपीएल में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरल फ्रंट पर फार्मा इंडेक्स एफएमसीजी, आईटी और मेटल में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि एनर्जी, ऑटो और इन्फ्रा सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। 

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 335.06 अंकों या 0.88% की गिरावट के साथ 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 अंकों या 0.90% की गिरावट के साथ 11,102.20 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News