Closing bell: सेंसेक्स में 355 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,645 के पार बंद

Closing bell: सेंसेक्स में 355 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,645 के पार बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-28 03:15 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर 39,467 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 88 अंक की बढ़त के साथ 11,648 पर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी 923 अंक चढ़कर 24,524 पर बंद हुआ है। मिडकैप 99  अंक चढ़कर 17,369 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी रहीं। वहीं, निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी दिखी। 

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 40 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 39,113.47 पर और निफ्टी 10 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 11,559.25 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News