चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और 18.50 अंक लुढ़का

चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और 18.50 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-16 04:35 GMT
चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और 18.50 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ। लगभग 1132 शेयरों में तेजी, 1380 शेयरों में गिरावट है और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी रही। जबकि मारुति सुजुकी, यस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में ऊर्जा, एफएमसीजी और फार्मा में कुछ खरीदारी देखी गई, जबकि ऑटो, बैंक, धातु और इन्फ्रा में गिरावट रही। 

वहीं बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News