Share market: सेंसेक्स 23.37 अंक लुढ़का, निफ्टी 12340 के निचे पहुंचा

Share market: सेंसेक्स 23.37 अंक लुढ़का, निफ्टी 12340 के निचे पहुंचा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-17 04:08 GMT
Share market: सेंसेक्स 23.37 अंक लुढ़का, निफ्टी 12340 के निचे पहुंचा
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 23.37 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 41909.19 पर खुला
  • निफ्टी 14.30 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 12341.20 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 23.37 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 41909.19 पर और निफ्टी 14.30 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 12341.20 पर खुला है। लगभग 475 शेयर में तेजी, 316 शेयरों में गिरावट आई है और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इन शेयरों में गिरावट
एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, वोडाफोन आइडिया, एसबीआई और यस बैंक में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि भारती एयरटेल, आरआईएल, विप्रो, टीसीएस और इन्फोसिस में तेजी देखने को मिल रही है।

रुपए में 7 पैसे की गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की गिरावट के साथ 70.99 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 70.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 59.83 अंकों की तेजी के साथ 41,932.56 पर और निफ्टी 12.95 अंकों की तेजी के साथ 12,356.25 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 42,059.45 के रिकॉर्ड ऊपरी और 41,812.28 के निचले स्तर को छुआ था।

गुरुवार को निफ्टी के टॉप-5 गेनर थे

शेयर बढ़त
आयशर मोटर्स 4.29%
नेस्ले 3.42%
जी एंटरटेनमेंट 2.79%
कोटक बैंक 1.64%
भारती एयरटेल 1.29%

गुरुवार को निफ्टी के टॉप-5 लूजर थे

शेयर गिरावट
एनटीपीसी 2.30%
इन्फ्राटेल 2.04%
जेएसडब्ल्यू स्टील 2.04%
गेल 2.01%
हिंडाल्को 1.90%

 

Tags:    

Similar News