राहत: अतिवृष्टि से नुकसान ग्रस्त फसलों के लिए 65.31 करोड़ की निधि मंजूर

90 हजार किसानों का हुआ नुकसान, दिवाली से पहले मिलेगी मदद

Anita Peddulwar
Update: 2023-10-05 06:27 GMT

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के 42 राजस्व मंडल में हुई अतिवृष्टि के चलते 61 हजार हेक्टेयर की फसलों को नुकसान हुआ था। इस नैसर्गिक आपदा से 91 हजार किसानों का नुकसान हुआ था। सरकार ने इस बाधित फसलों के लिए 65 करोड़ 31 लाख रुपए की निधि मंजूर की है। दिवाली से पहले यह राशि किसानों के खाते में जमा होगी।

इस बार खरीफ मौसम में मानसून तीन सप्ताह देरी से शुरू हुआ। 42 राजस्व मंडल में अतिवृष्टि हुई और खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ। जिससे 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुई फसलों के पंचनामे करने के आदेश जिलाधिकारी सौरभ कटियार ने राजस्व व कृषि यंत्रणा को दिए थे। जिसके अनुसार 95 हजार 541 किसानों के 72 हजार 072 हेक्टेयर में खेती फसलांे का नुकसान होने की बात स्पष्ट हुई थी। इसके अनुसार जिलाधिकारी ने 74 करोड 40 लाख रुपए की मदद की मांग का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। प्रत्यक्ष में सरकार ने अब 90 हजार 224 किसानों के लिए 65.31 करोड का निधि उपलब्ध कर दिया है। 2 हेक्टेयर की मर्यादा में यह निधि किसानों को मिलेगी।

Tags:    

Similar News