हत्या का खुलासा : 36 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध प्रेम संबंधों के चलते हुई थी हत्या

Dablu Kumar
Update: 2023-05-27 17:59 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। बरासिया और मायावाड़ी के मध्य पेंचनदी के पानी में मिला बरारिया निवासी महेश पिता दुबेलाल उइके की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 36 घंटे से भी कम समय में सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते महिला के बेटे और नाती ने इस हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले खेत में बनी झोपड़ी में महेश पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने शव पेंच नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के बताया कि मृतक 32 वर्षीय महेश उईके के 47 वर्षीय एक महिला से प्रेम संबंध थे। महिला के पति को इस संबंध में पता था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसके बाद भी महिला अक्सर महेश से मिलने चली जाती थी। पिछले दिनों बेटा और नाती हैदराबाद से वापस गांव लौटे थे। घटना की रात महिला को लेकर महेश खेत में बनी झोपड़ी में चला गया था। महिला की तलाश में निकले 25 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय नाती ने दोनों को झोपड़ी में साथ देख लिया था। दोनों ने मिलकर महेश पर धारदार हथियार से हमला किया और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया था। मारपीट देखकर महिला मौके से भाग निकली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

मामले का खुलासा करने वाली टीम-

हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में परासिया डीएसपी अनिल शुक्ल, टीआई केवलचंद परते, न्यूटन चिखली चौकी प्रभारी फगन ङ्क्षसह मरकाम और उनकी टीम शामिल हैै।

Tags:    

Similar News