नौकरियां : भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के 15000 पद, ट्रैफिक वार्डन के रुप में नियुक्त होंगे होमगार्ड

नौकरियां : भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के 15000 पद, ट्रैफिक वार्डन के रुप में नियुक्त होंगे होमगार्ड

Tejinder Singh
Update: 2019-01-11 15:47 GMT
नौकरियां : भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के 15000 पद, ट्रैफिक वार्डन के रुप में नियुक्त होंगे होमगार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 15 हजार पदों को जल्द ही भरा जाएगा साथ ही राज्य के आम नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया करने के लिए सरकार पूरा जोर लगाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद एकनाथ शिंदे ने यह बात कही। शिंदे ने कहा कि वे माता एवं बालमृत्युदर रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

शिंदे ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। इसीलिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों में केमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मुंबई स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में होने वाली मरीजों की भीड़ कम करने के लिए ठाणे जिले में भी टाटा कैंसर अस्पताल की शाखा शुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया  कि इसके लिए ठाणे महानगर पालिका जगह देने के लिए भी तैयार है।राज्य के ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डॉक्टरों को विशेष भत्ता देने पर भी सरकार विचार कर रही है। बता दें कि किसी भी सदन का सदस्य न बन पाने के चलते कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शिंदे को स्वास्थ्य मंत्रालय की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।    

ट्रैफिक वार्डन के रुप में नियुक्त होंगे होमगार्ड

महानगपालिका क्षेत्र में यातायात समस्या पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ट्रैफिक वार्डन की नियुक्त पर विचार कर रही है। होमगार्ड के जवानों को ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए बतौर ट्रैफिक वार्डन नियुक्ति किया जा सकता है। गृह (शहर) व नगर विकास राज्यमंत्री रणजीत पाटिल ने संबंधित विभाग को इससे जुड़ा प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। दरअसल यातायात पुलिस की मदद के लिए ट्रैफिक वार्डन की नियुक्ति के संदर्भ में शुक्रवार को डॉ पाटिल की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई जिसमें राज्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। इस मौके पर दक्षिण मुंबई के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट, नाशिक के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) अशोक नखाते, नगर विकास विभाग के उपसचिव आदि उपस्थित थे।

राज्य की महानगरपालिका सीमा में यातायात नियंत्रण करने में पुलिस की मदद के लिए ट्रैफिक वार्डन नियुक्ति करने का विचार शुरु है। ट्रैफिक वार्डन के रूप में होमगार्ड की मदद लेने पर विचार शुरु है। इस संबंध में प्रस्ताव तत्काल संबंधित विभाग को भेजने के निर्देश डॉ पाटिल ने दिए।

Similar News