नागपुर विभाग के छह जिलों में बाढ़ प्रभावित को 162 करोड़ 81 लाख 7 हजार रुपए

नागपुर विभाग के छह जिलों में बाढ़ प्रभावित को 162 करोड़ 81 लाख 7 हजार रुपए

Tejinder Singh
Update: 2020-09-29 15:35 GMT
नागपुर विभाग के छह जिलों में बाढ़ प्रभावित को 162 करोड़ 81 लाख 7 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर विभाग के छह जिलों में 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बाढ़ के कारण प्रभावित नागरिकों को मदद के लिए 162 करोड़ 81 लाख 7 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दी गई है। मंगलवार को प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार सरकार ने नागपुर जिले में बाढ़ प्रभावितों को मदद देने के लिए 45 करोड़ 17 लाख 79 हजार मंजूर किया है। वहीं वर्धा के लिए 69 लाख, भंडारा के लिए 42 करोड़ 43 लाख 53 हजार, गोंदिया के लिए 12 करोड़ 32 लाख 40 हजार, चंद्रपुर के लिए 38 करोड़ 81 लाख 6 हजार, गडचिरोली के लिए 24 करोड़ 37 लाख 29 हजार स्वीकृत किया गया है। सरकार ने फसलों के नुकसान, मृत जानवरों के लिए मालिकों को मदद, आपदा के कारण क्षतिगस्त हुए घरों के निर्माण, आपदा प्रभावितों के लिए कपड़े और बर्तन, हस्तकला, दुकानदार और ठेला चालकों की मदद, किसानों के जमीन के हुए नुकसान आदि के लिए मदद राशि उपलब्ध कराया है। किसानों को प्रचलित नियमों के अनुसार खेती और बहुवार्षिक फसलों का 33 प्रतिशत अथवा उससे अधिक नुकसान होने पर मदद दी जाएगी। किसानों को नुकसान के लिए मदद की राशि कम से कम एक हजार और बहुवार्षिक फसलों के लिए दो हजार रुपए दिए जाएंगे। लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे मदद राशि दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि किसानों को फसलों के नुकसान के लिए दी जाने वाली मदद राशि में से बैंक किसी प्रकार की वसूली न करे। 

Tags:    

Similar News