जबलपुर से डिण्डौरी तक 6 एक्सीडेंटल प्वॉइंट में 18 फीट चौड़ी पुलियाँ अब ब्रिज में बदलेंगी 

जबलपुर से डिण्डौरी तक 6 एक्सीडेंटल प्वॉइंट में 18 फीट चौड़ी पुलियाँ अब ब्रिज में बदलेंगी 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-03 10:23 GMT
जबलपुर से डिण्डौरी तक 6 एक्सीडेंटल प्वॉइंट में 18 फीट चौड़ी पुलियाँ अब ब्रिज में बदलेंगी 

रोड सेफ्टी कमेटी ने सर्च की थीं ये खतरनाक पुलियाँ, अमरकंटक सड़क पर यहीं होती हैं ज्यादा दुर्घटनाएँ
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
जबलपुर अमरकंटक सड़क में डिण्डौरी की सीमा तक 6 ऐसी पुलियाँ हैं जिनमें दुर्घटनाएँ ज्यादा होती हैं। इन पुलियों से निकलते वक्त न केवल वाहन की रफ्तार कम होती है बल्कि यातायात भी उतना सहज नहीं होता है। पीक टाइम में जब सड़क पर वाहनों का लोड ज्यादा होता है तो  कई तरह की परेशानियों के बीच यहाँ से निकलना पड़ता है। केन्द्र की रोड सेफ्टी कमेटी ने इनको तलाशने के बाद खतरनाक माना और जल्द से जल्द पुलियों को व्यवस्थित आधुनिक  ब्रिज में बदलने की सलाह दी। इसी सलाह के बाद लोक निर्माण एनएच ने इनको ब्रिज में बदलने का निर्णय लिया। हाल ही में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने इनका ऑनलाइन भूमि पूजन िकया। 
लोक निर्माण एनएच के अधिकारियों के अनुसार जबलपुर खमरिया से आगे तिलसानी, बैरागी, गुरैआ और जंगली हिस्से में बरसाती नाले में बनीं कुल 6 पुलिया हैं जिनको 18 फीट चौड़ाई से सीधे 55 फीट चौड़ा कर दिया जाएगा। इनका काम अगले माह शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर जो प्रोसेस होती है वह शुरू कर दी गई है। इन पुलियों के बन जाने से न केवल वाहन को रफ्तार मिलेगी बल्कि दुर्घटनाओं का अंदेशा भी घट जाएगा। लोक निर्माण एनएच के ईई विजय खण्डेलवाल के अनुसार इनका निर्माण जल्द शुरू होगा। अगली बारिश में इनमें एकदम सुगम यातायात होगा। 

Tags:    

Similar News