तीन टन गोमांस के साथ दो गिरफ्तार, नाशिक से मुंबई जा रहा था टेंपो

तीन टन गोमांस के साथ दो गिरफ्तार, नाशिक से मुंबई जा रहा था टेंपो

Tejinder Singh
Update: 2017-12-21 13:15 GMT
तीन टन गोमांस के साथ दो गिरफ्तार, नाशिक से मुंबई जा रहा था टेंपो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे पुलिस ने एक टैंपो से तीन टन गोमांस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में पुष्टि हुई है कि टेंपो में गोमांस भरा था। जिसके बाद ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया टेंपो नाशिक से मुंबई जा रहा था। जिसके ऊपर भंगार भरा हुआ था। ताकि किसी को कानो कान पता नहीं चल सके कि अंदर रखा क्या है। जबकि पुलिस ने जब नीचे तलाशी ली, तो उसमें मांस भरा मिला। 

आरोपियों की हरकतों से पुलिस को हुआ शक

बुधवार सुबह टेंपो पकड़ने के बाद पुलिस को आरोपियों की हरकतों से शक हुआ और जांच के लिए बरामद मांस का नमूना लैब भेजा गया। जहां गोमांस होने की पुष्टि होने के बाद पडघा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को टेंपो से आ रहे गोमांस की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने टेंपो को अजरोली चेक पोस्ट पर पकड़ लिया था।

अजरोली जांच चौकी पर पुलिस ने बिछाया था जाल 

गोमांस संगमनेर से मुंबई के गोवंडी लाया जा रहा था। जहां से उसे मांस बेंचने वालों को दिया जाना था। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के अलावा महाराष्ट्र पशु संरक्षण (संशोधन) कानून 1995 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया। पुलिस ने बताया कि टैंपो में गौमांस ले जाने की गुप्त सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मिली थीष इसके बाद वाहन रोकने के लिए अजरोली जांच चौकी पर जाल बिछाया गया। पुलिस के मुताबिक कि मांस को संगमनेर से गोवंडी लाया जा रहा था। जहां उसे मांस विक्रेता खरीदने वाला था। 

Similar News