पहले चरण का मतदान : युति-महागठबंधन में सीधी टक्कर, तीसरे चरण की 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार

पहले चरण का मतदान : युति-महागठबंधन में सीधी टक्कर, तीसरे चरण की 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार

Tejinder Singh
Update: 2019-04-09 17:15 GMT
पहले चरण का मतदान : युति-महागठबंधन में सीधी टक्कर, तीसरे चरण की 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार

तीसरे चरण की 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार
-    औरंगाबाद से 23, पुण से 31 उम्मीदवार
 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 14 सीटों के लिए कुल 249 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। नाम वापसी के बाद अब जलगाव में 14, रावेर में 12, जालना में 20, औरंगाबाद से 23, रायगड से 16, पुणे से 31, बारामती से 18, अहमदनगर से 19, माढा से 31, सांगली से 12, सतारा से 9, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से 12, कोल्हापुर से 15, हातकणंगले से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। 

पहले चरण के लिए मतदान युति-महागठबंधन में सीधी टक्कर 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 7 सीटों पर भाजपा और शिवसेना युति के सामने साल 2014 का करिश्मा दोहराने की चुनौती होगी। जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस महागठबंधन पुराने गढ़ में फिर से वर्चस्व स्थापित करने के जद्दोजहद में है। लोकसभा की 7 सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सात सीटों में से फिलहाल भाजपा के कब्जे में 4 सीटें हैं और शिवसेना के पास 2 सीटें हैं। एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस के पास है। इन सात सीटों पर भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है पर भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने वंचित बहुचन आघाडी के उम्मीदवारों को खड़ा करके महागठबंधन के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश की है। साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर के कारण भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी पर इस बार भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 7 सीटों में हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली नागपुर सीट भी शामिल है। इस सीट पर मोदी सरकार के वजनदार कैबिनेट मंत्री व भाजपा उम्मीदवार नितीन गडकरी और कांग्रेस के प्रत्याशी नाना पटोले के बीच मुकाबला है। गडकरी को अपने विकास कामों पर भरोसा है जबकि पटोले डीएमके फार्मूला (दलित, मुस्लिम और कुनबी) के सहारे गडकरी को मात देना चाहते हैं। नागपुर सीट पर कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। रामेटक सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार कृपाल तुमाने के खिलाफ कांग्रेस ने किशोर गजभिए को उतारा है। रामटेक सीट से कुल 16 उम्मीदवार हैं। 

चंद्रपुर सीट भाजपा के लिए काफी अहम है। पार्टी ने इस सीट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर को फिर से उतारा है। अहिर के खिलाफ कांग्रेस ने शिवसेना के विधायक रहे सुरेश धानोरकर को उम्मीदवारी दी है। चंद्रपुर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार हैं। वर्धा सीट पर भाजपा ने पार्टी सांसद रामदास तडस पर विश्वास जताया है। तडस के खिलाफ कांग्रेस ने चारूलता टोकस को उम्मीदवारी दी है। चारूलता कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभाराव की बेटी हैं। यहां कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

यवतमाल-वाशिम सीट पर शिवसेना ने मौजूदा सांसद भावना गवली को फिर से उम्मीदवारी दी है। गवली का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे से होगा। यवतमाल-वाशिम सीट पर कुल 24 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भंडारा-गोंदिया सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रत्याशी नाना पंचबुद्धे के खिलाफ भाजपा ने सुनील मेंढे को उम्मीदवारी दी है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार नाना पटोले ने जीत हासिल की थी पर बीते साल पटोले के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा को राष्ट्रवादी कांग्रेस से हार मिल थी। भंडारा-गोंदिया सीट पर 14 उम्मीदवार हैं।

गडचिरोली-चिमूर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अशोक नेते के खिलाफ कांग्रेस ने नामदेवराव उसेंडी को उतारा है। नक्सल प्रभावित गडचिरोली-चिमूर सीट पर 5 उम्मीदवार हैं। 

कहां किसके बीच मुकाबला 

भाजपा-शिवसेना युति 
भाजपा-  नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, गढचिरोली-चिमूर, भंडारा-गोंदिया शिवसेना - रामटेक और वाशिम-बुलढाणा 

कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस महागठबंधन 

कांग्रेस - नागपुर, रामटेक, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल-वाशिम सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस - भंडारा-गोंदिया 
 

7 सीटों की वर्तमान स्थिति 

दल              सीटें                                              संख्या 
भाजपा - नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली-चिमूर    (4)    शिवसेना -  रामटेक व यवतमाल-वाशिम    (2)  राष्ट्रवादी कांग्रेस -भंडारा-गोंदिया  (1) 

Tags:    

Similar News