वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल मार्ग के लिए मिले 25 करोड़ 92 लाख रुपए 

वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल मार्ग के लिए मिले 25 करोड़ 92 लाख रुपए 

Tejinder Singh
Update: 2020-12-16 15:05 GMT
वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल मार्ग के लिए मिले 25 करोड़ 92 लाख रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ नए रेल मार्ग के लिए 25 करोड़ 92 लाख रुपए और अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ नई रेल परियोजना के लिए 29 करोड़ 30 लाख रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। बुधवार को सरकार के गृह विभाग ने साल 2020-21 के लिए बजट में आवंटित निधि में से यह राशि वितरित करने के संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के वित्तीय सलाहकार व मुख्य लेखाधिकारी को यह राशि स्वीकृति की गई है। शासनादेश के अनुसार वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल परियोजना के लिए 2501 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। इसमें से राज्य सरकार ने 40 प्रतिशत निधि यानी 1000 करोड़ 42 लाख रुपए केंद्रीय रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। जबकि केंद्र सरकार ने परियोजना पर 31 मार्च 2020 तक 815 करोड़ 32 लाख रुपए खर्च किया है। इसके अलावा केंद्र इस साल 190 करोड़ रुपए और खर्च करेगा। वहीं राज्य सरकार 40 प्रतिशत के हिस्से के अनुसार 31 मार्च 2020 तक 455 करोड़ 11 लाख निधि उपलब्ध करा चुकी है।

अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ रेल परियोजना के लिए 29 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर 

अब साल 2020-21 के लिए 25 करोड़ 92 लाख रुपए वितरित करने को मंजूरी दी गई है। दूसरी ओर अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ रेल मार्ग परियोजना पर 2826 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत निधि यानी 1413 करोड़ रुपए केंद्रीय रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराने फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए 31 मार्च 2020 तक 1398 करोड़ 12 लाख रुपए निधि उपलब्ध कर दिया है। केंद्र सरकार ने साल 2020-21 के लिए 149 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया है। जबकि राज्य सरकार ने परियोजना पर 31 मार्च 2020 तक 1169 करोड़ 84 करोड़ रुपए खर्च किया है। जिसके बाद अब साल 2020-21 के लिए 29 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
 

Tags:    

Similar News