नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा सहित 7 जिप के लिए 30 करोड़, ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए मिलेगा धन  

नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा सहित 7 जिप के लिए 30 करोड़, ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए मिलेगा धन  

Tejinder Singh
Update: 2019-01-16 13:23 GMT
नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा सहित 7 जिप के लिए 30 करोड़, ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए मिलेगा धन  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत राज्य की 7 जिला परिषदों को जलापूर्ति की योजनाओं का काम पूरा करने के लिए 29 करोड़ 93 लाख 44 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। नागपुर, वर्धा, भंडारा, चंद्रपुर,  जलगांव, लातूर और सातारा जिला परिषद के लिए यह निधि स्वीकृत की गई है। 

बुधवार को प्रदेश सरकार के जलापूर्ति विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार सभी जिला परिषदों को मिलने वाली इस निधि से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत मंजूर जलापूर्ति योजना का काम पूरा करना होगा। निधि को आर्थिक वर्ष 2018-19 में ही खर्च करना अनिवार्य है।

जिन जलापूर्ति योजना का टेंडर ज्यादा दर से स्वीकृत किया गया है ऐसी योजनाओं की संशोधित प्रशासकीय मंजूरी मिलने के बिना योजना पर मूल मंजूर राशि से ज्यादा खर्च नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार जलापूर्ति योजना के दूसरे और तीसरे चरण को लागू करने से पूर्व पहले के काम को त्रयस्थ संस्था ( थर्ड पार्टी) से ऑडिट करना होगा। 

जिला परिषद      मंजूर निधि 
नागपुर        -    923.46 लाख 
वर्धा          -    190 लाख  
चंद्रपुर        -    242.51 लाख 
भंडारा        -    102.52 लाख 
जलगांव      -    1000 लाख
लातूर          -    255.70 लाख    
सातारा         -    279.25 लाख 
कुल          -     2993.44 लाख    
 

Similar News