कोरोना के चलते राज्य में अब तक 33 पुलिसवालों की मौत, 1497 अब भी संक्रमित

कोरोना के चलते राज्य में अब तक 33 पुलिसवालों की मौत, 1497 अब भी संक्रमित

Tejinder Singh
Update: 2020-06-07 11:47 GMT
कोरोना के चलते राज्य में अब तक 33 पुलिसवालों की मौत, 1497 अब भी संक्रमित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में कोरोना के चलते मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 33 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए पुलिस वालों की संख्या 2562 हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 196 अधिकारियों समेत 1497 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले पुलिस वालों में 18 मुंबई पुलिस के जवान थे। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पुलिसवालों पर हमलें की 260 वारदातें सामने आ चुकीं हैं। जिनमें 86 पुलिस वाले जख्मी हुए हैं। 

इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले की 45 वारदातें सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा राज्य में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 1 लाख 23 हजार 424 मामले दर्ज कर 23 हजार 866 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 80 हजार 197 गाड़ियां जब्त कर 6 करोड़ 62 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। अवैध परिवहन के भी 1330 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। लॉक डाउन के दौरान 1 लाख  616 लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद भी मांगी है।  

Tags:    

Similar News