54 फीसदी किशोरों को मिली वैक्सीन की पहली खुराक, भंडारा सबसे आगे 

महाराष्ट्र 54 फीसदी किशोरों को मिली वैक्सीन की पहली खुराक, भंडारा सबसे आगे 

Tejinder Singh
Update: 2022-02-12 14:45 GMT
54 फीसदी किशोरों को मिली वैक्सीन की पहली खुराक, भंडारा सबसे आगे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्र सहित महाराष्ट्र में एक माह पहले 15 से 18 साल के युवाओं के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरु किया गया था। इस एक माह के दौरान के राज्य के 54 फीसदी युवाओं को टीके की पहली खुराक दे दी गई है। 15-18 आयु वर्ग वाले महाराष्ट्र के 67 लाख लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है। देश में बीते 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरु हुआ था। इस आयु वर्ग के 60 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। 

राज्य में भंडारा, कोल्हापुर व सांगली ऐसे जिले हैं जहां इस आयु वर्ग का टीकाकरण 70 फीसदी तक है। भंडारा में 46 हजार 140 किशोरों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। फिलहाल महाराष्ट्र में 15-18 आयु वर्ग के 34 लाख 4401 लोगों को टीके की पहली और 7 लाख 20 हजार 130 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है। राज्य में अब तक 12 लाख 75 हजार लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है। राज्य में अब तक 15 करोड़ 18 लाख खुराक दी जा चुकी है। 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण के मामले में पडोसी राज्य मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से आगे है। मध्यप्रदेश में शनिवार तक 39 लाख 89 हजार किशोरों को टीके की पहली और 15 लाख 12 हजार किशोरों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

मास्क फ्री पर सरकार में मतभेद

राज्य में मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने को लेकर राज्य की महा आघाडी सरकार में मतभेद दिखाई दिए हैं। बीते गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोल्हापुर में कहा था कि दुनिया के कई देशों ने मास्क की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इसके मद्देनजर हमनें केंद्रीय एजेसियों और राज्य सरकार के टास्क फोर्स से इस बारे में जानकारी मांगी है कि किस आधार पर यूनाईटेड किंगडम सहित कुछ जगहों को मास्क फ्री किया है। टोपे के अनुसार मास्क का इस्तेमाल बंद करने को लेकर राज्य मंत्रिमंडल की पिछले बैठक में चर्चा हुई थी। पर इसके दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने टोपे के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब तक कोरोना पुरी तरह से खत्म नहीं हो जाता मास्क का इस्तेमाल जारी रहेगा। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि मास्क का इस्तेमाल बंद करने को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कोई चर्चा हुई थी। जानकारी की राय भी है कि मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहरों को अभी मास्क फ्री नहीं किया जा सकता। यूरोप में जनसंख्या कम है और वहां पर टीकाकरण भी ज्यादा हुआ है। इस बीच मुंबई में संक्रमण की दर घट कर 1 फीसदी हो गई है। 

 

Tags:    

Similar News