महाराष्ट्र में मिले 8 नए मरीज, अब तक मिले 28 मरीज, 9 संक्रमित हुए स्वस्थ्य 

ओमिक्रॉन महाराष्ट्र में मिले 8 नए मरीज, अब तक मिले 28 मरीज, 9 संक्रमित हुए स्वस्थ्य 

Tejinder Singh
Update: 2021-12-14 16:32 GMT
महाराष्ट्र में मिले 8 नए मरीज, अब तक मिले 28 मरीज, 9 संक्रमित हुए स्वस्थ्य 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए 8 मामले सामने आए हैं। मुंबई में 7 मरीज और वसई-विरार में 1 मरीज मिले हैं। मंगलवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 8 मरीजों में से 3 महिला और 5 पुरुष हैं। मरीजों की आयु 24 से 41 वर्ष के बीच की है। तीन मरीजों में लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। जबकि 5 मरीजों में सौम्य स्वरूप के लक्षण हैं। 8 में से 2 मरीजों को अस्पताल और 6 मरीजों को घर में क्वारेंटाईन में रखा गया है। 8 में से 7 मरीजों का कोरोनारोधी टीकारण पूरा हो चुका है। जबकि एक मरीज का टीकाकरण नहीं हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इन मरीजों का विदेश में यात्रा करने का इतिहास नहीं है। जबकि एक व्यक्ति ने बैंगलूरू और एक ने दिल्ली कि यात्रा की है। वहीं मुंबई में मिला ओमिक्रॉन का एक मरीज राजस्थान का है। इन सभी मरीजों के नमूने लैब में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिए गए थे। 

महाराष्ट्र में कोरोना के 686 मामले 

वहीं मंगलवार को राज्य में करोना के 684 नए मरीज मिले। 24 मरीजों की मौत हुई। 686 मरीजों को अस्पताल से घर भेज दिया गया। इस बीच प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अभी तक 28 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 9 मरीजों को उनका कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद अस्ताल से घर भेज दिया गया है। राज्य में अभी तक मुंबई में 12, पिंपरी-चिंचवड में 10, पुणे मनपा में 2, कल्याण-डोंबिवली में 1, नागपुर में 1, लातूर में 1 और वसई-विरार में 1 मरीजों का समावेश है। 

 

Tags:    

Similar News