7 महीने में 8 रुपए बढ़ गए कैरोसिन के दाम, जिम्मेदारों को खबर नहीं

7 महीने में 8 रुपए बढ़ गए कैरोसिन के दाम, जिम्मेदारों को खबर नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-09 07:41 GMT
7 महीने में 8 रुपए बढ़ गए कैरोसिन के दाम, जिम्मेदारों को खबर नहीं

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। राशन दुकानों से उचित मूल्य में मिलने वाले कैरासिन के दाम पिछले  8 महीने में 7 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। 8 महीने पहले मिट्टी तेल तकरीबन 17 रुपए प्रतिलीटर की दर से मिलता था जो अब बढ़कर 23 से 24 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गया है। दाम बढ़ने से गरीबों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मिट्टी तेल का वितरण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों किया जाता है। ऐसे में हर महीने बढ़ने वाले इस दाम का असर सीधे गरीबों की जेब में पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि इस तरह दाम बढ़ाने के पीछे कारण सब्सिडी को कम करना है। कैरोसीन के दाम हर महीने दो बार बढ़ाए जाते हैं। माह की पहली तारीख से 15 तक 26 पैसे प्रति लीटर और 16 से 30 तक 26 पैसे प्रतिलीटर दाम बढ़ा दिए जाते है। इसके मुताबिक हर महीने तेल के दाम में 52 पैसे की बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में मिट्टी तेल का दाम अलग होता है जो ग्रामीण क्षेत्र में दूरियों के अनुसार बढ़ते जाता है। 

कैरोसिन के दाम में हर माह 52 पैसे की बढ़ोत्तरी तो कर दी गई है, लेकिन POS मशीन में रेट अपडेट नहीं किए गए है। अब भी पीओएस मशीन में कैरोसिन के पुराने दाम दर्शा रहे है। नियमानुसार हर माह डीलर के पास इस दाम को अपडेट करना होता है। लेकिन अब तक इस ओर न तो विभाग ने ध्यान दिया और न ही  डीलर ने इस ओर सुधार किया है। ऐसी स्थिति में अब भी पुराने रेट लग रहे है। 

Similar News