पिछले तीन वर्षो में महाराष्ट्र में 89 हजार बेरोजगार हाथों को मिला काम  

पिछले तीन वर्षो में महाराष्ट्र में 89 हजार बेरोजगार हाथों को मिला काम  

Tejinder Singh
Update: 2019-07-11 15:07 GMT
पिछले तीन वर्षो में महाराष्ट्र में 89 हजार बेरोजगार हाथों को मिला काम  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी की समस्या बेकाबू नजर आने के बीच केन्द्र सरकार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम के तहत पिछले तीन साल में 13 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। वहीं इन वर्षों के दौरान महाराष्ट्र में 89 हजार बेरोजगार हाथों को काम मिला है। केन्द्र सरकार ने पिछले तीन साल के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम के तहत 1483808 लाख रोजगार निर्मिती का लक्ष्य रखा था। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से 2019 तक 25 राज्यों और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 13,82440 रोजगार उपलब्ध कराए गए है।

महाराष्ट्र समेत दादरा नगर हवेली में 89,567 रोजगारों को मिला काम

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि वर्ष 2016-17,2017-18, 2018-19 इन तीन वर्षों में महाराष्ट्र में 65 हजार 872 रोजगार निर्मिती की लक्ष्य रखा था, लेकिन इस योजना का अच्छे से क्रियान्वयन करते हुए यहां तय लक्ष्य से अधिक 89 हजार 567 रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सदन में बताए गए आंकडों के अनुसार वर्ष 2016-17 में 17 हजार 799, 2017-18 में 26 हजार 632, 2018-19 में 45 हजार 136 रोजगार की निर्मिती हुई है
                                     
 

Tags:    

Similar News