मुंबई में 9 लाख फर्जी मतदाताः निरुपम ने कहा- साफ्टवेयर से पता चला फर्जीवाड़ा 

मुंबई में 9 लाख फर्जी मतदाताः निरुपम ने कहा- साफ्टवेयर से पता चला फर्जीवाड़ा 

Tejinder Singh
Update: 2019-01-16 14:35 GMT
मुंबई में 9 लाख फर्जी मतदाताः निरुपम ने कहा- साफ्टवेयर से पता चला फर्जीवाड़ा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में डेढ़-डेढ लाख फर्जी मतदाता बनाए गए हैं। इस तरह महानगर में कुल 9 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा संभव हुआ है। निरुपम ने कहा कि पैसे लेकर फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग इसकी जांच कर फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए। 

निरुपम ने कहा कि फर्जी मतदाताओं की जानकारी एकलव्य नाम के एक साफ्टवेयर से हुई है। एक व्यक्ति के नाम पर 11 से 13 मतदाता पहचान पत्र अलग-अलग मतदान केंद्रों पर बने हैं। एक ही लोकसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति का अलग-अलग नाम, अलग-अलग पता व अलग-अलग आयु से मतदाता पहचान पत्र बना है। मागठाणे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र में 883 में से 182 सही मतदाता हैं।   

Similar News