नई मुंबई में व्यापारी पर पहले किया चाकू से हमला फिर मार दी गोली

नई मुंबई में व्यापारी पर पहले किया चाकू से हमला फिर मार दी गोली

Tejinder Singh
Update: 2018-07-05 13:10 GMT
नई मुंबई में व्यापारी पर पहले किया चाकू से हमला फिर मार दी गोली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के कमोठे इलाके में एक व्यापारी की चाकू से हमले के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने व्यापारी पर उस वक्त हमला किया जब वे बैटरी की अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। हमलावरों का शिकार हुए व्यापारी सांताराम कुटाल (33) मूल रूप से पुणे के रहने वाले थे। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

कुटाल पर हमला बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब हुई जब वे काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। सेक्टर 6ए में स्थित मातोश्री नाम की इमारत में कुटाल अपने परिवार के पास रहते थे। इमारत में पहुंचकर उन्होंने गाड़ी खड़ी की। वहां पहले से इंतजार कर रहे दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने पहले चाकू मारकर कुटाल को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। हमले के वक्त कुटाल के साथ उनके एक रिश्तेदार भी थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। बुरी तरह घायल कुटाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुटाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की वजह क्या है अब तक यह भी साफ नहीं है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। परिसर में लगे सीसीटीवी में भी पूरी वारदात कैद हो गई है।  

 

Similar News