पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूदा था पति, लेकिन हुआ यह दुखद हादसा

पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूदा था पति, लेकिन हुआ यह दुखद हादसा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-21 16:24 GMT
पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूदा था पति, लेकिन हुआ यह दुखद हादसा

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के गांव बड़ी जमुनिया गांव के कुएं में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। कपड़े धोने के लिए कुएं से पानी निकाल रही महिला का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई। जिसे बचाने कुएं में कूदे पति की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। एएसआई राजेन्द्र कुमार जंघेला ने बताया कि जमुनिया के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक नरेश पिता चंदरमन शेंडे (45) और उनकी पत्नी दुर्गाबाई शेंडे (37)  गुरूवार सुबह 6 बजे कपड़े धोने गांव के सरकारी कुएं में गए थे। कपड़े धोने के लिए पत्नी कुएं से पानी खींच रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। पत्नी को डूबता देख पति ने पानी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो बेटे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो महिला का शव कुएं में उतरा रहा था।

लोगों की मदद से निकाला शव

लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं में सिर्फ महिला का शव दिखाई दे रहा था। लोगों की मदद से पुलिस ने शिक्षक नरेश के शव की खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद नरेश का शव कुएं से निकाला जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Similar News