मीटर रीडिंग के नाम पर घर में घुस नकली बंदूक के दम पर रेप

मीटर रीडिंग के नाम पर घर में घुस नकली बंदूक के दम पर रेप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-07 12:16 GMT
मीटर रीडिंग के नाम पर घर में घुस नकली बंदूक के दम पर रेप

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चंद्रपुर के चिनोरा गांव में एक पुरुष ने नकली बंदूक के दम पर महिला से रेप किया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला निलंबित शिक्षक है। उसने दिनदहाड़े महिला के घर में प्रवेश कर नकली बंदूक की नोंक पर उसके साथ रेप किया। घटना उजागर होते ही लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी भद्रावती गांव का है और उसका नाम राजकुमार भैसारे (48) है। पीडि़त महिला को वरोरा अस्पताल में प्राथमिक जांच कर चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

राजकुमार भैसारे चिनोरा गांव गया हुआ था। वहां दोपहर के वक्त हाईवे से सटे एक घर में मीटर रीडिंग लेने के बहाने घुसा। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर उसने जेब से नकली बंदूक निकाली और डरा-धमकाकर महिला के साथ रेप किया। जैसे-तैसे महिला उसके चंगुल से निकलकर भागी। महिला की हालत को देखकर लोग उसे घर ले गए वहां से आरोपी को बाहर निकालकर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Similar News