आदित्य ठाकरे ने पूछा - महाराष्ट्र क्या पाकिस्तान में है, उपमुख्यमंत्री पर जोरदार पलटवार  

वेदांता-फॉक्सकॉन मामला आदित्य ठाकरे ने पूछा - महाराष्ट्र क्या पाकिस्तान में है, उपमुख्यमंत्री पर जोरदार पलटवार  

Tejinder Singh
Update: 2022-09-18 09:42 GMT
आदित्य ठाकरे ने पूछा - महाराष्ट्र क्या पाकिस्तान में है, उपमुख्यमंत्री पर जोरदार पलटवार  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना को लेकर शुरु हुई राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है। अब शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने इसको लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्ताीन है, जो परियोजना गुजरात चली गई ? आदित्य ने कहा कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्ताजन में है? जो यहां की परियोजना गुजरात चली गई। इसके एक दिन पहले फडणवीस ने कहा था कि क्या गुजरात पाकिस्तान में है, जो वहां परियोजना जाने पर इतना बवाल हो रहा है, वह राज्य भी देश का हिस्सा है। 

इसके जवाब में शनिवार को आदित्य ने पूछा कि क्याें महाराष्ट्र पाकिस्तान में है क्या, जो परियोजना गुजरात चली गई? महाराष्ट्र के युवकों ने क्या गलती की थी? आदित्य ने शनिवार को समाज सुधारक, संयुक्त महाराष्ट्र  आंदोलन के अग्रणी और अपने परदादा स्वार्गीय प्रबोधनकार ठाकरे की स्मृति स्थल पर जाकर अभिवादन किया। इस दौरान वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे। आदित्य  ने कहा कि आज मेरे परदादा की जयंती है। मैं उन्हें अभिवादन करने के लिए आया हूं। आज के अखबारों को पढ़कर लगा कि परियोजना के गुजरात जाने से उन्हें कोई दुख नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से शुरू जांच पर भी टिप्पणी की। आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए किसी ने कुछ बोला तो उस पर आरोप लगाने, उसे बदनाम करने और उसकी जांच के लिए कहां जाता है। इसका अर्थ है कि अपने देश में महाराष्ट्र की आवाज बुलंद करना अपराध हो गया? उन्होंने कहा कि जांच किसकी करेंगे? केंद्र सरकार की या अग्रवाल की?

यही बात कंगना ने कहा था तो हुआ था बवालः फडणवीस

पूर्व मंत्री आदित्या ठाकरे के बयान पर उपमुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे अचरज होता है कि वे महाराष्ट्र की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं। फडणवीस ने याद दिलाया कि एक बार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसा बोला था, तो कितना हंगामा हुआ था। 

 

Tags:    

Similar News