सिनेमाघरों में धमाके की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिनेमाघरों में धमाके की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-02-07 09:45 GMT
सिनेमाघरों में धमाके की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सायबर पुलिस ने हरियाणा से उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने मुंबई के विभिन्न इलाकों में स्थित मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों में धमाके की धमकी दी थी। गिरफ्तार 19 वर्षीय आरोपी का नाम बनवारी सिंह बताया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने कंमांडो सिंह नाम के ट्वीटर हैंडल से 22 जनवरी 2021 को एक ट्वीट किया था। जिसमें मुंबई के सात सिनेमाघरों में धमाकों की धमकी दी गई है। उन सिनेमा घरों में फिल्म अभिनेत्री रिचा चड्ढा अभिनीत फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म लगी थी। 

इस बारे में पुलिस उपायुक्त डॉ रश्मी करंदीकर ने कहा कि चूंकि आरोपी ने अपना ट्वीट मिटा दिया था। इसलिए उसे पकड़ने काफी मशक्कत करनी पड़ी। तकनीक पहलुओं की गहराई से जांच के बाद आरोपी को  आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आठवीं फेल है।  उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया था कि उसने सिनेमा घरों में धमाके को लेकर ट्वीट क्यो किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिलहाल उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Tags:    

Similar News