महिला का तलाक करवाने के बाद शादी से इनकार, करता रहा दुराचार

महिला का तलाक करवाने के बाद शादी से इनकार, करता रहा दुराचार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-21 17:34 GMT
महिला का तलाक करवाने के बाद शादी से इनकार, करता रहा दुराचार



डिजिटल डेस्क जबलपुर।  अजाक थाने पहुँची 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसे अपने प्यार के जाल में फँसाकर दुराचार किया और फिर शादी का प्रलोभन देकर पति से तलाक करा दिया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। महिला द्वारा दबाव बनाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2018 में मोबाइल के जरिए उसकी पहचान अजय मिश्रा निवासी सतना से हुई थी। जान पहचान बढऩे पर वह अक्सर महिला के घर आने-जाने लगा। एक दिन महिला का पति घर पर नहीं था तब अजय उसके घर पहुँचा और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। कुछ दिनों बाद उसने महिला पर दबाव बनाकर उसके पति से तलाक करवा दिया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। महिला की रिपोर्ट  पर धारा 76, 76(2)एन, 506 भादंवि (1)डब्ल्यू, (2)व्ही के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags:    

Similar News