प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद गेस्ट हाउस की बत्ती गुल, विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद गेस्ट हाउस की बत्ती गुल, विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Tejinder Singh
Update: 2019-07-19 15:35 GMT
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद गेस्ट हाउस की बत्ती गुल, विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किये जाने विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दादर पश्चिम में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष डॉ नितिन राउत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और यूपी के राज्यपाल राम नाईक से योगी आदित्यनाथ जैसे निरंकुश मुख्यमंत्री के खिलाफ करवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News