अजित पवार ने एक साथ साधा भाजपा और शिवसेना पर निशाना

अजित पवार ने एक साथ साधा भाजपा और शिवसेना पर निशाना

Tejinder Singh
Update: 2019-11-05 16:46 GMT
अजित पवार ने एक साथ साधा भाजपा और शिवसेना पर निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा और शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद सरकार नहीं बन पा रही है। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है। प्रदेश में बेमौसम बारिश के कारण लगभग डेढ़ करोड़ एकड़ क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ है। राज्य की स्थिति विकट हो गई है। लेकिन दोनों दलों को किसानों से कुछ लेना देना नहीं है। मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन में मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में अजित ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार कब बन रही है यह किसी को पता नहीं है, इसलिए हमने किसानों की मदद के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है। अजित ने कहा कि राज्य की कार्यवाहक सरकार ने किसानों की मदद के लिए 10 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। लेकिन यह मदद राशि बहुत कम है। किसानों को नुकसान भरपाई के लिए कम से कम 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि मिलनी चाहिए। अजित ने कहा कि किसानों का फसल कर्ज माफ कर देना चाहिए। कृषि पंपों का बिल भी माफ करना चाहिए। 

वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहब थोरात ने कहा कि प्रदेश की कार्यवाहक सरकार को महाराष्ट्र की परवाह नहीं है। थोरात ने कहा कि सरकार छूठे आश्वासनों के शिवाय कुछ काम नहीं कर रही है। थोरात ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों के लिए हुए नुकसान के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए और फलबाग के लिए प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपए की मदद दी जानी चाहिए। 

 

Tags:    

Similar News