दाम गिरने से गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के वाहन पर फेंके प्याज, एक पकड़ाया

दाम गिरने से गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के वाहन पर फेंके प्याज, एक पकड़ाया

Tejinder Singh
Update: 2019-10-09 16:51 GMT
दाम गिरने से गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के वाहन पर फेंके प्याज, एक पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। धुलिया के साक्री में बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रैली में चार किसानों ने स्याही फेंकी। किसानों ने मुख्यमंत्री के वाहन पर प्याज और स्याही फेंक विरोध किया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान धीरज देसले को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य तीन फरार हैं। मोहन सूर्यवंशी की सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दौरे पर थे। पुलिस थाना के समीप फडणवीस जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे। इसी बीच किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। अज्ञात चार किसानों ने सीएम के वाहन को निशाना बनाया। प्याज के गिरते दाम से गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के वाहन पर प्याज और काली स्याही फेंकी। लोकसभा चुनाव से पूर्व में भी इसी तरह से भाजपा सांसद हिना गावित के साक्री आगमन पर सड़कों पर प्याज फेंककर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। शाहपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी।

Tags:    

Similar News