न्यू ईयर तक होगा महाराष्ट्र में आघाड़ी का ऐलान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण का दावा

न्यू ईयर तक होगा महाराष्ट्र में आघाड़ी का ऐलान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण का दावा

Tejinder Singh
Update: 2018-12-21 16:03 GMT
न्यू ईयर तक होगा महाराष्ट्र में आघाड़ी का ऐलान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण का दावा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि महाराष्ट्र मे समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन लगभग तय हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक आघाडी को लेकर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा की सीपीआई, पीडब्लूडी, समाजवादी पार्टी, प्रकाश आंबेडकर की भारिप महासंघ के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि इन सभी दलों के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। सीट बंटवारे की बाबत अंतिम फैसला दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे से चर्चा के बाद होगी। प्रकाश आबेडकर के एमआईएम के साथ गठबंधन के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मसले को हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआईएम को लेकर हमारी भूमिका स्पष्ट है। इस दौरान पूर्व मंत्री नारायण राणे के करीबी सिंधुदुर्ग के भाजपा नेता काका कुडालकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मयेकर भी शिवसेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

प्रकाश आंबेडकर के लिए अकोला
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस-राकांपा अपने अन्य मित्र दलों के लिए तीन सीटे छोड़ने के लिए तैयार हैं। इनमें प्रकाश आंबेडकर के लिए अकोला, बहुजन विकास आघाडी के लिए पालघर और राजू शेट्‌टी के लिए हातकणंगले सीट शामिल है। लेकिन ये मित्र इतने कम सीटों से राजी होंगे इसमें संदेह है। 
    

Similar News