प्रदेश कांग्रेस की नौ जिला और शहर कमेटियों में नियुक्ति, तिवारी और काले को जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस की नौ जिला और शहर कमेटियों में नियुक्ति, तिवारी और काले को जिम्मेदारी

Tejinder Singh
Update: 2020-06-24 15:05 GMT
प्रदेश कांग्रेस की नौ जिला और शहर कमेटियों में नियुक्ति, तिवारी और काले को जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नौ जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने बुधवार को यह घोषणा की। लातूर जिला अध्यक्ष पद पर श्रीशैल मल्लीकार्जुन उटगे, लातूर शहर अध्यक्ष पद पर एड किरण जाधव, औरंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक डॉ. कल्याण काले और औरंगाबाद शहर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद हिशम उस्मानी की नियुक्ति की गई है।  

तिवारी चंद्रपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, काले औरंगाबाद जिला अध्यक्ष

ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एड. विक्रांत चव्हाण, भंडारा जिल्हा अध्यक्ष पद पर मोहन विठ्ठलराव पंचभाई और गोंदिया जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. नामदेव दासाराम किरसन तथा चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद पर प्रकाश मारोतराव देवतले की नियुक्ति की गई है। चंद्रपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रितेश सत्यनारायण तिवारी की नियुक्ती की गई है। 
 

Tags:    

Similar News