महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण को पुरस्कार घोषित

महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण को पुरस्कार घोषित

Tejinder Singh
Update: 2020-11-08 14:00 GMT
महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण को पुरस्कार घोषित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने साल 2019 के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण को घोषित किया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण को लगातार दूसरी बार देश का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार दिया जाएगा। जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण के सदस्य (विधि) विनोद तिवारी ने यह जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेदंर मोदी और केंद्रीय जलशक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में पुरस्कार वितरण समारोह 11 और 12 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। यह पुरस्कार साल 2019 में महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष के. पी. बक्षी के नेतृत्व में किए गए कामों को लेकर घोषित किया गया है। तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण पानी के प्रबंधन, पानी के समान वितरण और पानी का नुकसान टालने के क्षेत्र में काम कर रहा है। प्राधिकरण ने जलक्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है। राज्य में पानी का दोबारा उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और जल पुनर्भरण के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल किया है। 
 

Tags:    

Similar News