बालाघाट: बिरसा में एक साथ] मृत मिले 52 कौवे, हड़कंप

बालाघाट: बिरसा में एक साथ] मृत मिले 52 कौवे, हड़कंप

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-12 15:08 GMT
बालाघाट: बिरसा में एक साथ] मृत मिले 52 कौवे, हड़कंप


डिजिटल डेस्क  जबलपुर।महाकोशल व आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक स्थित ग्राम टिंगीपुर के समीप जंगल में एक साथ 52  कौवे मृत हालत में मिले। ये मृत कौवे करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैले हुए थे। इस खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने इनमें से 2 कौवों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। शेष 50 कौवों को मौके पर डिकम्पोज करने के साथ इलाके को डिसइन्फेक्टेड कर दिया है। हालांकि बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इसी तरह मंगलवार को सिवनी के जनता नगर में 6 कौए, बरघाट में 2 कौवे, एक मुर्गी और बरघाट के अंखिवाड़ा गांव में 1 कौवा मृत मिला। कटनी जिले के बाकल में एक चिडिय़ा, विजयराघवगढ़ में २ कबूतर, सरसवाही में एक मुर्गी की मौत हुई। मंडला में 11 पक्षी मृत हालत में मिले, इनमेंं 8 कौवे शामिल हैं। शहडोल में तीन कौवों व एक कबूतर की मौत हुई। दमोह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ६ पक्षी और नरसिंहपुर के सिंहपुर बड़ा क्षेत्र में पांच तोते मृत हालत में मिले। जांच दल के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इन तोतों की मौत करंट की वजह से हुई है।

 

Tags:    

Similar News