सावधान! बर्ड फ्लू को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट, रखें सावधानी 

सावधान! बर्ड फ्लू को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट, रखें सावधानी 

Tejinder Singh
Update: 2018-01-08 14:39 GMT
सावधान! बर्ड फ्लू को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट, रखें सावधानी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्नाटक में बर्ड फ्लू फैलने के बाद महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को राज्य सरकार के पुणे स्थित पशुसंवर्धन आयुक्तालय के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. डी एम चव्हाण ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में अभी तक बर्ड फ्लू नहीं पहुंचा है। लेकिन हमने कर्नाटक से सटे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों को एहतियात बरतने के लिए निर्देश दिए हैं। 

कई जिलों में एहतियात बरतने के निर्देश

प्रदेश के लातूर, उस्मानाबाद, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर समेत अन्य जिलों के जिला पशुपालन अधिकारियों को एहतियात बरतने को कहा गया है। जहां कही से भी शिकायत मिलेगी। वहां से सैंपल लेकर के जांच की जाएगी। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म की स्क्रीनिंग जारी है। चव्हाण ने कहा कि साल 2006 में नंदूरबार में बर्ड फ्लू फैलने के बाद से सरकार की तरफ से हर साल नियमित रूप से पोल्ट्री फार्म की जांच-पड़ताल की जाती है। 

महाराष्ट्र में भी बरती जा रही सतर्कता

चव्हाण ने कहा कि कर्नाटक के बर्ड फ्लू के कारण महाराष्ट्र में मुर्गी पालन करने वाले किसानों और पोल्ट्री फार्म मालिकों को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। पशुसंवर्धन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू न फैले। राज्य भर में लगभग 8 करोड़ मुर्गे-मुर्गियां हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में बर्ड फ्लू फैला हुआ है। वहां पर कई  पक्षियों को एच5एन1 वायरस से ग्रसित पाया गया है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में भी सतर्कता बरती जा रही है। मंत्री कार्यालय को पता ही नहीं बर्ड फ्लू को लेकर पुणे के पशुसंवर्धन आयुक्तालय ने राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन मंत्रालय में पशुसंवर्धन मंत्री महादेव जानकर का कार्यालय इस बारे में अनिभिज्ञ नजर आया। 

Similar News