भूपिंदर सिंह मनहास नांदेड गुरुद्वारा बोर्ड के अध्यक्ष- राज्यमंत्री का मिला दर्जा

भूपिंदर सिंह मनहास नांदेड गुरुद्वारा बोर्ड के अध्यक्ष- राज्यमंत्री का मिला दर्जा

Tejinder Singh
Update: 2019-03-09 14:30 GMT
भूपिंदर सिंह मनहास नांदेड गुरुद्वारा बोर्ड के अध्यक्ष- राज्यमंत्री का मिला दर्जा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने नांदेड स्थित ‘हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा बोर्ड’ के अध्यक्ष पद पर सरदार भूपिंदर सिंह मनहास की नियुक्ति की है। मुंबई के गुरुनानक अस्पताल के चेयरमैन श्री मनहास लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी राजपत्र के अनुसार मनहास के अलावा सरदार रविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह कुंजीवाला, गुरमित सिंह महाजन, गुरुदीप सिंह भाटिया, गोविंद सिंह लोंगोवाल, गुरिंदर सिंह बावा, परमज्योत सिंह चहल व रघुजीत सिंह विर्क की नियुक्त बतौर सदस्य शामिल की गई है। भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह के इस्तीफे से यह बोर्ड का अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था।         

Similar News