देवडा को समर्थन - ‘अंबानी-अडानी की सरकार’ कहने वाली कांग्रेस को अब बीजेपी ने घेरा

देवडा को समर्थन - ‘अंबानी-अडानी की सरकार’ कहने वाली कांग्रेस को अब बीजेपी ने घेरा

Tejinder Singh
Update: 2019-04-19 15:22 GMT
देवडा को समर्थन - ‘अंबानी-अडानी की सरकार’ कहने वाली कांग्रेस को अब बीजेपी ने घेरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवडा को सुप्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का समर्थन मिलने के बाद भाजपा कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। तावडे ने कहा कि देवडा को उद्योगपति मुकेश और कोटक महिंद्र बैंक के एमडी उदय कोटक ने समर्थन घोषित किया है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को अंबानी-अडानी की सरकार कहते हैं। सवाल यह है कि राहुल जो कहते हैं व सही है या फिर देवडा ने जो मुकेश के समर्थन का वीडियो ट्वीट किया है वह सही है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि राहुल पिछले कई दिनों से अंबानी का नाम लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अंबानी कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद के समर्थन में खुलकर समाने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि भाजपा शेठजी- भटजी की पार्टी है। लेकिन वास्तव में जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल होर्डिंग लगाकर दुनिया को बताते हैं कि मैं जनेऊधारी ब्राह्मण हूं। उसी पार्टी को अंबानी शेठ समर्थन देते हैं। तो शेठजी- भटजी की पार्टी वास्तव में कौन है, यह सभी के सामने आ गया है। 

Tags:    

Similar News