धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप बनाने भाजपा की मांग  

धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप बनाने भाजपा की मांग  

Tejinder Singh
Update: 2019-10-18 14:20 GMT
धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप बनाने भाजपा की मांग  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा ने चुनाव आयोग से राज्य में बढ़ते तापमान के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मंडप और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे को पत्र दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि अक्टूबर महीने में बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए मंडप और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर वोंटिग के लिए कतार में खड़े मतदाताओं में से वरिष्ठ नागरिकों को बैठने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।
 

Tags:    

Similar News