MP में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-13 04:38 GMT
MP में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : मंत्री नरोत्तम मिश्रा

डिजिटल डेस्क,सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनता में आस्था कायम है। गुरुवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के किए गए विकास पर वोट करेगी। 2018 के विधानसभा चुनावों में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। हवाई पट्टी स्थित टर्मिनल में उन्होंने महापौर ममता पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भेंट कर जिले के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। 

"2018 में भी बीजेपी सरकार"
विधानसभा चित्रकूट के उपचुनाव के सवाल पर जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि यहां ही नहीं बल्कि 2018 के एलेक्शन में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। शिवराज सिंह की लहर जनता में है। कांग्रेस के नेताओं के चाल और चरित्र को जनता अच्छी तरह जान चुकी है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि अब परिवेश और परिस्थितियां बदल चुकी है। इसी का नतीजा है कि उत्तरप्रदेश में कमल का फूल खिला है। प्रदेश में जहां भी कांग्रेस के विधायक है, उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं किया, जिससे जनता पछता रही है। कांग्रेस अंदर गुटबाजी और अज्ञान कलह से बाहर उबर नहीं पाई है। 

"कांग्रेस फाइट से बाहर"
जनसंपर्क मंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि चित्रकूट उपचुनाव फाइट से बाहर है। जनता कांग्रेस की करनी और कथनी को अच्छी तरह से जान चुकी है। भाजपा चित्रकूट उपचुनाव विकास के दम पर जीतेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे और शिकायतों की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय आईजी स्तर की तैनाती की गई है। पत्रकारों को घातक बीमारियों का फ्री उपचार कराया जा रहा है। इस मौके पर महापौर ममता पांडेय,जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी, कटनी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भाजपा नेता पद्मेश गौतम, पार्षद भगवती पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Similar News