उद्धव सरकार से बीजेपी का सवाल - 80 फीसदी रोजगार में उत्तरभारतीयों का भी मिलेगा हिस्सा

उद्धव सरकार से बीजेपी का सवाल - 80 फीसदी रोजगार में उत्तरभारतीयों का भी मिलेगा हिस्सा

Tejinder Singh
Update: 2019-11-29 16:11 GMT
उद्धव सरकार से बीजेपी का सवाल - 80 फीसदी रोजगार में उत्तरभारतीयों का भी मिलेगा हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सत्तासीन हुई शिवसेना की अगुआई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार से भारतीय जनता पार्टी ने निजी क्षेत्र में 80 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देने से जुड़े फैसले पर सफाई मांगी है। मुंबई भाजपा के महासचिव मोहित भारतीय ने सवाल पूछा है कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम में 80 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कानून बनाने से जुड़ा जो वादा किया गया है, उसमें उत्तर भारतीयों को भी शामिल किया जाएगा और क्या राज्य सरकार से मिलने वाले लाभ में उत्तर भारतीयों के लिए भी कोई गुंजाइश होगी।

भारतीय ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने सरकार चलाने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें स्थानीय लोगों को 80 फीसदी रोजगार देने के लिए कानून बनाने का वादा किया गया है तो क्या इस कानून में उत्तर भारतीयों के लिए भी कोई गुंजाइश रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल का जिक्र करते हुए भारतीय ने कहा कि फडणवीस का कार्यकाल विकास के कार्यकाल के रुप में जाना जाएगा। मुंबई का सबसे ज्यादा विकास फडणवीस के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने मुंबई में मेट्रो का जाल बिछा दिया। शहर के किसी भी कोने में चले जाइए वहां विकास होता दिखेगा। मुंबई में दूसरा हवाईअड्डा बनाने का भी काम चल रहा है। नागपुर को मुंबई से जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग का काम भी प्रगति पर है। भारतीय ने कहा कि इन विकास कार्यों के श्रेय फडणवीस को ही जाता है। 

 

Tags:    

Similar News