दलबदल पर बोले चव्हाण - मौकापरस्त नेताओं के भार से डूबेगा भाजपा का जहाज

दलबदल पर बोले चव्हाण - मौकापरस्त नेताओं के भार से डूबेगा भाजपा का जहाज

Tejinder Singh
Update: 2019-07-31 14:42 GMT
दलबदल पर बोले चव्हाण - मौकापरस्त नेताओं के भार से डूबेगा भाजपा का जहाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओवरफ्लो होने पर जहाज डूबता ही है। महाराष्ट्र में भाजपा का जहाज मौकापरस्त लोगों से भर चुका है। इस लिए इसका डूबना तय है। यह बात  पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कही। बुधवार को कांग्रेस-राकांपा के कई नेताओं के भाजपा प्रवेश पर चव्हाण ने  ट्विट कर भाजपा को डूबने वाला जहाज बताया। चव्हाण ने कहा कि जब किसी जहाज पर क्षमता से अधिक भार होता जाता है तो उसको डूबना ही पड़ता है। 

प्रदेश कांग्रेस में बंटे लड्‌डू

कांग्रेस-राकांपा नेताओं के भाजपा प्रवेश पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने लड्‌डू बांट कर खुशी मनाई। प्रदेश कांग्रेस के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा राजू वाघमारे ने कहा कि हमारे पार्टी के कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कार्यकर्ता दुखी नहीं हैं। जो पार्टी छोड़ कर गए वे हमारे लिए कचरा जैसे ही थे। उनके जाने से पार्टी स्वच्छ ही हुई है। इस लिए हम लड्‌डू बांट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर के खिलाफ नारेबाजी की। 


 


 

Tags:    

Similar News