मनसे से गठबंधन कर नुकसान उठाएगी भाजपाः आठवले

मनसे से गठबंधन कर नुकसान उठाएगी भाजपाः आठवले

Tejinder Singh
Update: 2020-01-12 09:48 GMT
मनसे से गठबंधन कर नुकसान उठाएगी भाजपाः आठवले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की मुलाकात के बाद भाजपा-मनसे गठबंधन के अटकलों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने भाजपा को मनसे के साथ गठबंधन न करने की सलाह दी है। आठवले के मुताबिक यदि भाजपा मनसे गठबंधन करती है तो इसमें उसका ही नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि आरपीआई के भाजपा के साथ होने के चलते उसे दलित अल्पसंख्यक के सारे वोट मिल रहे हैं। श्री आठवले के मुताबिक मनसे की राजनीतिक भूमिका हमेशा प्रांतवाद की रही है। प्रांतवाद के नाम पर मनसे ने उत्तरभारतियों के खिलाफ आक्रामक भूमिका निभाई है। उत्तरभारतीय मतदाता भाजपा के साथ जुड़े हैं। ऐसे में यदि भाजपा मनसे के साथ गठबंधन करती है तो इससे भाजपा को निश्चित तौर उत्तरभारत के साथ ही मुंबई में भी नुकसान होगा। 

प्रकाश आंबेडकर पर साधा निशाना 

इस दौरान आठवले ने अप्रत्यक्ष रुप से पिछले दिनों केंद्र सरकार को शराबी की संज्ञा देनेवाले वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर टिप्पणी करने वाले नेता गरुड की तरह बर्ताव न करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के अनुसार शानदार काम कर रही है। 

Tags:    

Similar News