महिला से दुष्कर्म के बाद खींची अश्लील तस्वीरें , कर रहा था ब्लैकमेल

महिला से दुष्कर्म के बाद खींची अश्लील तस्वीरें , कर रहा था ब्लैकमेल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-19 09:07 GMT
महिला से दुष्कर्म के बाद खींची अश्लील तस्वीरें , कर रहा था ब्लैकमेल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चौरई के साजपानी के एक युवक ने चांद की एक परिचित महिला को घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने मोबाइल से महिला की अश्लील फोटो भी खींच ली थी। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह लम्बे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने आकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया

चांद थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 17 जून को चांद क्षेत्र की एक महिला चौरई बाजार गई थी। यहां उसका परिचित साजपानी निवासी राम सिंह कहार मिला। जिसने महिला को घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर कुकरई के जंगल ले गया। यहां उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार महिला से दुराचार किया। पीड़िता ने परिजनों के अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी दी। पीड़िता को साथ लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बालिका से दुराचार का आरोपी धराया

बालिका से दुराचार के आरोपी को रिपोर्ट के 24 घंटे बाद ही सोहागपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सोनम बैगा 19 वर्ष निवासी कोटमा ने 13 वर्षीय बालिका को शादी का प्रलोभन देकर कई दिनों तक दुराचार किया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 (2) (आई), 376 (2) (एन) ताहि एवं 5/6 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर बनी टीम के एसआई संजीव उईके, प्रीति कुशवाहा, एएसआई रजनीश तिवारी, रामराज पांडेय, गजरूप ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बदनाम करने की धमकी 

पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को परेशान कर दुराचार करने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया  है।किशोरी के अनुसार उसकी बहन के देवर का उसके घर आना-जाना था। वह अक्सर उससे शादी करने की बात करता था। इनकार करने पर वह उसे बदनाम करने व उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

Tags:    

Similar News