मुंबई की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, आरक्षण की मांग पर मराठा समाज निकालेगा 'मूक मोर्चा'

मुंबई की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, आरक्षण की मांग पर मराठा समाज निकालेगा 'मूक मोर्चा'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-09 04:37 GMT
मुंबई की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, आरक्षण की मांग पर मराठा समाज निकालेगा 'मूक मोर्चा'

डिजिटल डेस्क,मुंबई। शहर में आज मराठा समाज के लोग विशाल मूक मोर्चा निकालने जा रहा है। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत की मांग को लेकर ये मोर्चा निकाला जा रहा है। मूक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से मराठा समुदाय के लोग मुंबई पहुंचे। 

गौरतलब है कि यह 9 अगस्त 2016 से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में निकाले जा रहे मोर्चो की कड़ी में 58वां मोर्चा होगा। मूक मोर्चा होने के कारण इसमें कोई नारेबाजी या भाषण नहीं होगा।आयोजकों ने संख्या 30 लाख  से ज्यादा होने की बात कही है। मोर्चे को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित मराठा कौमी इत्तेहाद ने भी समर्थन दिया है। वाम दलों और मुंबई के डब्बावालों ने भी इसका समर्थन किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने बताया कि मोर्चा निकालने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मराठा समाज के लोगों को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

क्या हैं मांगें ?
आयोजकों की मांगों में मराठा समाज के लोगों को नौकरी व शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में संशोधन की मांग है। साथ ही कोपड़ी बलात्कार,मर्डर केस में आरोपियों को सजा देने की मांग भी इसमें शामिल है।

पुलिस प्रशासन मुस्तैद
मोर्चे को देखते हुए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। मुंबई पुलिस ने जुलूस के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए 7 हजार कर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है। इनमें कमांडो, सशस्त्र पुलिस, सादे कपड़ों में अफसर शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त रश्मि करंदीकर ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। महत्वपूर्ण मार्गों को या तो बंद कर दिया गया है या वन-वे कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों को यातायात के बारे में जानकारी देने के लिए ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, एफएम रेडियो व अन्य मीडिया संसाधनों का सहारा लेने का फैसला किया है। 

Similar News