लगा महाराष्ट्र के साथ द्वेष का आरोप, नागपुर से दिल्ली शिफ्ट किया गया केंद्रीय कामगार शिक्षण मंडल

कांग्रेस के निशाने पर मोदी लगा महाराष्ट्र के साथ द्वेष का आरोप, नागपुर से दिल्ली शिफ्ट किया गया केंद्रीय कामगार शिक्षण मंडल

Tejinder Singh
Update: 2021-12-13 11:58 GMT
लगा महाराष्ट्र के साथ द्वेष का आरोप, नागपुर से दिल्ली शिफ्ट किया गया केंद्रीय कामगार शिक्षण मंडल

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने महाराष्ट्र से द्वेषवश एक और केंद्रीय संस्थान का कार्यालय महाराष्ट्र से बाहर स्थलांतरित कर दिया है। सावंत ने कहा कि 1958 में नागपुर में स्थापित केंद्रीय कामगार शिक्षण मंडल का मुख्यालय अब नागपुर से हटा कर दिल्ली कर दिया गया है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले की निंदा करती है। मोदी सरकार का यह फैसला उसके महाराष्ट्र द्वेष का प्रतिक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 1958 में स्थापित केंद्रीय कामगार शिक्षण मंडल में विभिन्न आर्थिक, सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरुकता पैदा कर संगठित व असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए काम किया जाता है। इसके पहली की सरकारों को इस मंडल का मुख्यालय नागपुर में होने से कोई समस्या नहीं थी। लेकिन मोदी सरकार को इससे अड़चन महसूस हो रही थी इस लिए इसे दिल्ली स्थलांतरित कर दिया। महाराष्ट्र से एक और महत्वपूर्ण कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है।  


 
 

Tags:    

Similar News