चंद्रयान मिशन-2 एक्जीबिशन  , रमन साइंस सेंटर में उद्घाटन

चंद्रयान मिशन-2 एक्जीबिशन  , रमन साइंस सेंटर में उद्घाटन

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-23 08:05 GMT
चंद्रयान मिशन-2 एक्जीबिशन  , रमन साइंस सेंटर में उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. एसवीसी कामेश्वर राव, नागपुर स्थित इसरो के रीजलन रिमोट सेसिंंग सेंटर के जनरल मैनेजर ने कहा कि इस मिशन में पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन किया जाएगा। चांद के इस भाग के लिए अब तक किसी देश की ओर से मिशन नहीं किया गया है। डॉ. राव रमन साइंस सेंटर में चंद्रयान मिशन-2 और मोबाइल साइंस एक्जिबिशन साइंस इज सिलेबस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मिशन से चांद के धरातल के संबंध में विस्तार से जानकारी मिल सकती है। कार्यक्रम में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन नागपुर के डॉ. राजकुमार अवसरे, रमन साइंस सेंटर के क्यूरेटर मनोज कुमार पांडा,  सेंटर के एजुकेशन ऑफिसर अभिमन्यु भेलावे उपस्थित थे।

वर्किंग मॉडलों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में चंद्रयान-2 से संबंधित कई तरह की जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। इसके साथ ही मोबाइल साइंस प्रदर्शनी के तहत बस में प्रदर्शनी की व्यवस्था की गई है। इसमें कई तरह के वर्किंग मॉडलों को भी प्रदर्शित किया गया है। 

कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता

पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्करों को भी अपने जेहन में उतारना जरूरी है। कड़ी मेहनत से ही जीवन में सफलता मिलती है। यह बात दिलीप सारडा ने कही। प्रयास ग्रीन सिटी संस्था की ओर  से श्रेयस विद्यालय वर्धमान नगर में 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को रजिस्टर वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उमेश वाघमारे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। लकड़गंज थाना की पुलिस निरीक्षक पिदुरकर, नंदनवन पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक सत्यवान  माने, प्रोफेसर आर. डी. मेहता ने भी विचार रखे। संस्था के संस्थापक विनोद कोचर, सचिव संतोष अग्रवाल, अशोक सावरकर, जगदीश सोनी, हरबंश खुराना, सुनील मखेजा, प्रवीण कीटे, शेखर जैस्वाल, सुनील पाराशर, वसंत पांचानी, मनोज पुरोहित, सत्यनारायण लोया, डॉ. रवींद्र पारख, सुनील मालू, शिवशंकर अग्रवाल, सुधीर क्षीरसागर, यतिन शाह, दीपक अग्रवाल उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News