छतों पर हुई छठ पूजा : कोरोना के चलते समुद्र किनारे नहीं हो सके आयोजन

छतों पर हुई छठ पूजा : कोरोना के चलते समुद्र किनारे नहीं हो सके आयोजन

Tejinder Singh
Update: 2020-11-20 15:33 GMT
छतों पर हुई छठ पूजा : कोरोना के चलते समुद्र किनारे नहीं हो सके आयोजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग मुंबई में भी बड़े पैमाने पर छठ का पर्व मनाते हैं। हर साल मुंबई के समुद्री किनारों पर छठ व्रतियों का जमावडा लगता था लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते इस पर पाबंदी लगा दी गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इस बार अपने घरों की छतों और आसपास से ही डूबते सूरज को अर्ध्य देने को मजबूर हुए। मुंबई में कई जगहों पर भाजपा की तरफ से छठ व्रतियों के लिए कृतिम तालाब भी बनाए गए थे। बांद्रा इलाके में रहने वाले राजेश सिन्हा ने बताया कि छठ ब्रत के दौरान हर साल उनके यहां 50 से ज्यादा लोग आते थे और मिलकर एक साथ पूजा अर्चना करते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रिश्तेदारों ने भी एक दूसरे से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले सिन्हा ने बताया कि यह हमारा प्रमुख त्योहार है लेकिन सरकार की ओर से भी कुछ दिशा-निर्देश दिए गए थे जिनका पालन करना जरूरी था इसलिए इस बार छत पर ही सीमित लोगों के साथ परिवार ने छठ पूजा का आयोजन किया। 

Tags:    

Similar News