स्ट्रांग रूम में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती

स्ट्रांग रूम में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-30 15:24 GMT
स्ट्रांग रूम में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद सोमवार देर रात ईवीएम मशीनों को लेकर पीजी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचे कर्मचारियों में से कई का स्वास्थ्य बिगड़ गया। वहीं 4 कर्मचारी चक्कर खाकर गिर गए और बेहोश हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अधिक गर्मी के कारण और चुनाव की लगातार ड्यूटी करने के कारण कर्मचारियों की तबियत खराब हो गई। यदि समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जाता, तो उनकी हालत और भी बिगड़ सकती थी। उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद कर्मचारियों की हालत सामान्य है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उपचार के बाद भेजा घर-
स्ट्रांग रूम में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों से ईवीएम मशीनें लेकर आए कर्मचारियों में से चार कर्मचारी बेहोश होकर गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए स्ट्रांग रूम में बने अस्थाई अस्पताल में लाकर प्राथमिक इलाज दिया गया। इनमें से पोआमा के वनरक्षक राजकुमार परते और जामई के विरेन्द्र धुर्वे की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद कर्मचारियों की हालत सामान्य है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गर्मी और उमस से बिगड़ा स्वास्थ्य-
स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी और लम्बे सफर की वजह से कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब हुआ था। हालांकि इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद आराम मिल गया था। वहीं दो कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है। बताया जाता है कि कर्मचारी लगातार चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे इसके साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो हालत और भी बिगड़ सकती थी।

 

Tags:    

Similar News