बच्चे ने खेल-खेल में निगली ढाई इंच की कील

बच्चे ने खेल-खेल में निगली ढाई इंच की कील

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-29 14:20 GMT
बच्चे ने खेल-खेल में निगली ढाई इंच की कील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोंदिया जिले के बोपेसर गांव में 7 वर्षीय बच्चे ने ढाई इंच की कील निगल ली। जिसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एंडोस्कोपी से निकालकर बच्चे की जान बचा ली गई।

गुरुवार को बच्चे ने खेल-खेल में टीवी देखते समय कील निगल ली, इसके बाद बच्चे ने अपनी माँ को बताया। पिता शैलेश को जब पता चला तो अपनी सेलून की दुकान बंद कर घर पहुंचे। इसके बाद रात 11 बजे बच्चे को मेडिकल लेकर आए और शुक्रवार को उसे सुपर के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में बच्चे  का एक्स-रे किया गया। कील छोटी आंत के शुरुआत में होने से एन्डोस्कोपी से पेट में लाना संभव हुआ। पेट में खाना होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद शनिवार को डबल वैलून एंडोस्कोपी से उसे निकाला गया। कील लंबी और नुकीली थी लेकिन अंदर कहीं घाव नहीं हुआ। 

Similar News