कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में जुटे हैं फडणवीस - चव्हाण का आरोप 

कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में जुटे हैं फडणवीस - चव्हाण का आरोप 

Tejinder Singh
Update: 2019-06-07 13:51 GMT
कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में जुटे हैं फडणवीस - चव्हाण का आरोप 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए उन्हें फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिलावार समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में चव्हाण ने आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के विधायक कांग्रेस छोड़ कर नहीं जाएंगे। 

चव्हाण ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग होते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि लोकसभा से इतर विधानसभा चुनाव के परिणाम अलग आए हैं। इस बार महाराष्ट्र में भी ऐसा होगा। कांग्रेस छोड़ने वाले राधा कृष्ण विखेपाटील द्वारा अहमदनगर में काग्रेस-राकांपा को खत्म करने के दावे की बाबत चव्हाण ने कहा कि एक लोकसभा सीट जीतने के बाद उन्हें इस तरह का अति आत्मविश्वास नहीं पालना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आते ही शिवसेना को राममंदिर की याद आती है।

अब विधानसभा चुनाव समीप देख कर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे पर जा रहे हैं। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा आरएसएस की तारीफ करने की बाबत पूछे जाने पर चव्हाण ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि हम कभी भी संघ का अनुकरण नहीं करेंगे।     


 

Tags:    

Similar News